सुपौल: बृहद आश्रय गृह का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल जिला अंतर्गत चैनसिंहपट्टी में 5 एकड़ भूमि में मुख्यमंत्री बाल आश्रय योजना के तहत बृहद आश्रय गृह के नवनिर्मित भवन का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा गुरूवार को ऑनलाइन उद्घाटन किया गया।

बता दें कि सुपौल का बृहद आश्रय गृह कोसी प्रमंडल का एकमात्र ऐसा गृह है जहां देखरेख तथा संरक्षण की आवश्यकता वाले बालक तथा बालिकाओं हेतु 200 बेड की आवासीय सुविधा उपलब्ध है। उक्त गृह में अनाथ बेसहारा बच्चों के पठन-पाठन, कौशल विकास, खेलने तथा चिकित्सीय सुविधा इत्यादि की व्यवस्था उपलब्ध की गई है। इस गृह के कैंपस के अंदर ही स्टाफ का क्वार्टर भी बनाया गया है। इस वर्णित गृह का संचालन जिला बाल संरक्षण इकाई सुपौल द्वारा किया जाना है।

बताया गया कि इस बृहद आश्रय गृह के बनने में लगभग 30 करोड़ रूपया की लागत लगी है। उक्त गृह को मुख्य सड़क से जोड़ने हेतु पीसीसी सड़क बनाई गई है। वर्णित गृह के देखरेख हेतु प्रशासनिक भवन बनाई गई है। जहां से संपूर्ण गृह के मॉनिटरिंग की जाएगी। गृह के मॉनिटरिंग हेतु प्रशासनिक पदाधिकारी तथा विभिन्न पदों का सृजन किया गया है। 

बताया गया कि उक्त पद पर नियमित तथा संविदा आधारित बहाली की प्रक्रिया पूर्ण की जानी है। भवन के चारों ओर से 20 फीट ऊंचे चार दिवारी से हुई है। भवन के अंदर कचरा प्रसंस्करण केंद्र भी अवस्थित है। साथ ही विद्युत हेतु अलग से ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई है जिससे अनवरत विद्युत की आपूर्ति की जा सकती है। गृह के अंदर तथा बाहर प्लेग्राउंड की व्यवस्था की गई है जिसमें बच्चों के खेलने हेतु समुचित प्रबंध की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]