सुपौल: भाजपा नेता सचिन माधोगड़िया द्वारा स्कूली बच्चों के बीच किया गया पारितोषिक वितरण, प्रोत्साहन से बच्चों में खुशी

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

नगर पंचायत सिमराही अंतर्गत पिपराही स्थित राम प्रसाद सावित्री देवी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को विद्यालय के संरक्षक सदस्य एवं भाजपा नेता सचिन माधोगड़िया द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा मानसी प्रिया को एक वर्ष का विद्यालय शुल्क पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। साथ ही विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के बीच कॉपी कलम का वितरण किया। इस दौरान श्री माधोगड़िया ने पुरस्कृत छात्रा को शुभकामना देते हुए बांकी बच्चों को भी उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र छात्राओं को स्वच्छता का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलने या गाड़ी में बैठे होने के दौरान सड़क पर कुछ न फेंके। कहा कि देश को स्वच्छ रखना हमसबों की जिम्मेवारी है। मौके पर राजेश चौधरी, उमेश गुप्ता, स्मृति कुमारी, बैद्यनाथ आजाद, मंगलम माधोगड़िया, अर्णव माधोगड़िया, लक्ष्य माधोगड़िया, प्रधानाचार्य संतोष भारती सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]