सुपौल: मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर निकाली गई जागरूकता प्रचार वाहन

न्यूज डेस्क सुपौल

लोकसभा चुनाव के निमित्त जिला स्वीप कोषांग के अंतर्गत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम को लेकर मतदाता जागरुकता प्रचार वाहन को कोशी प्रमंडल आयुक्त नीलम चौधरी एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

प्रचार वाहन पर चल रहे मतदाता जागरुकता से संबंधित विडियो कोशी प्रमंडल आयुक्त एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने अवलोकन करते हुए यह निदेश दिया कि प्रचार वाहन को विधान सभा क्षेत्र सुपौल एवं त्रिवेणीगंज में कार्य योजना बना कर चलाया जाय।

वहीं जिला स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया गया कि प्रचार वाहन के भ्रमण का मुख्य उद्येश्य मतदाताओं को 07 मई 2024 को घर से निकलकर मतदान केन्द्र पर पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना है।

इस कार्यक्रम में सुपौल अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधिक्षक, डी०आर०सी०सी० प्रबंधक, जिला स्वच्छता समन्वयक एवं समाहरणालय सुपौल के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]