सुपौल: मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, सड़क जाम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के पीपरा वार्ड नं 07 में मारपीट की घटना में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के विरोध में परिजनों ने NH106 को पिपरा बाजार में करीब 4 घंटे तक सड़क जाम कर खूब हंगामा किया है। जामकर्ता दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है।

पीड़ित परिजनों ने कहा कि पिपरा वार्ड नं 07 निवासी गांगो सादा से बुधवार को गाँव के एक व्यक्ति ठेला मांग कर के गया था, जब गांगो सादा उस व्यक्ति से ठेला लाने गया तो वहां उस व्यक्ति ने गांगो सादा की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। परिजनों ने हत्या की आंशका भी जाहिर किया है। बताया गया कि जिसके बाद डायल 112 पुलिस द्वारा घायल गांगों सादा को पिपरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे मधेपुरा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया गया। जहां गांगों सदा की इलाज दौरान देर रात मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने NH106 सड़क को पिपरा में सड़क जाम कर दिया और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। जिससे NH 106 सड़क पर आवाजाही प्रभावित हो गई।

जाम की सूचना पर पहुंची पिपरा पुलिस काफी मशक्कत के बाद थानाध्यक्ष के समुचित आश्वासन पर जाम हटी, 4 घंटे रही सड़क जाम से सड़क पर आवाजाही प्रभावित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]