सुपौल: मूर्ति विसर्जन के दौरान पोखर में डूबे नौवीं के छात्र का 36 घंटे बाद मिला शव

रिपोर्ट:अमरेश कुमार|सुपौल

मूर्ति विसर्जन के दौरान पोखर में डूबे नौवीं के छात्र 15 वर्षीय सुजल का 36 घंटे बाद पोखर में शव मिला है। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच शुरू कर दी है।

दरअसल सदर थाना क्षेत्र के करिहो में शुक्रवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान नौवीं का छात्र 15 वर्षीय सुजल कुमार उर्फ गोलू पोखर में डूब गया था। जिसकी तलास लगातार की जा रही थी। कल एनडीआरएफ की टीम ने दिन भर पोखर में डूबे सुजल की तलास की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके अलावे गोताखोर की टीम भी काफी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद आज पोखर में महाजाल लगाया गया। जिसमे सुजल का शव मिला है। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। सदर पुलिस स्थल पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। गांव वाले गमगीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]