सुपौल: मूर्ति विसर्जन के दौरान पोखर में डूबा युवक, तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के करिहो में मूर्ति विसर्जन के दौरान देर शाम नौवीं का छात्र पोखर में डूब गया है, जिसकी स्थानीय लोगों रात भर तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं मिल पाया है। इधर सुबह एनडीआरएफ की टीम स्थल पर पहुंच गई है और पोखर में डूबे नौवीं के छात्र सुजल कुमार की तलाश शुरू कर दिया है।

जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि नौवीं का छात्र सुजल कुमार देर शाम मूर्ति विसर्जन के लिए बड़ी पोखर गया था। सारे बच्चे अपने अपने घर लौट गए लेकिन सुजल घर नहीं लौटा। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। पोखर के किनारे सुजल का चप्पल मिला। जिसके बाद परिजन ने सुजल के पोखर में डूबने की आशंका व्यक्त की जिसके बाद पोखर में डूबे किशोर नौवीं के छात्र सुजल की तलाश जारी है। अब तक सुजल नहीं मिला है। घटना की जानकारी के बाद भारी संख्यां में लोगों की भिड़ जुट गई है। परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि लापता नौवीं का छात्र सुजल कुमार दिलीप दास का पुत्र है जो करीहो वार्ड न 4 का निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *