सुपौल: मृतक मोबाइल दुकानदार के परिजन से मिले निवर्तमान सांसद दिलेश्वर कामैत, भाजपा एवं जदयू के नेता, कहा आरोपियों की जल्द हो गिरफ्तारी

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल के निवर्तमान सांसद दिलेश्वर कामत ने बीते दिन हुए दौलतपुर में मोबाइल दुकानदार मिथिलेश चौधरी के हत्या होने के बाद आज मृतक के परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर सांसद श्री कामैत के साथ-साथ विधायक अनिरुद्ध यादव, पूर्व विधायक उदय गोइत, भाजपा नेता सचिन माधोगड़िया, उमेश गुप्ता, जदयू नेता कमल यादव, गोपाल चांद, शशि सिंह ने भी मृतक के परिजनों से मिलकर हालचाल जाना एवं कहा कि घटना में मामले की जांच की जा रही है।

श्री सांसद ने प्रशासन से बातकर मृतक के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए प्रशासन कड़ी रुख अपनाए।

बता दें कि शुक्रवार को रात्रि के करीब साढ़े आठ बजे सिमराही वार्ड- 07 करजाईन रोड स्थित गीतिका इंटरप्राईजेज के मालिक मिथिलेश चौधरी को घर जाने के क्रम में राघोपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर में लूटपाट कर हत्या की दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]