सुपौल में बारिश से हाल बेहाल, CHC पिपरा में घुसा पानी; मरीज और डॉक्टर परेशान

Report: Amresh Kumar|Supaul

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सुपौल जिले में आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि पिपरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भी बारिश का पानी घुस गया है। ओपीडी, इमरजेंसी और अन्य वार्डों में करीब एक फुट तक पानी जमा हो गया है, जिससे अस्पताल का कामकाज बुरी तरह प्रभावित है।

अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि पानी भर जाने से इलाज करने में भारी परेशानी हो रही है। डॉक्टरों को पानी में कुर्सी लगाकर बैठने तक की नौबत आ गई है। वहीं, मरीजों के बेड के नीचे तक पानी भर जाने से मरीज और स्वास्थ्यकर्मी दोनों परेशान हैं।

चिकित्सकों ने स्थानीय प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। अस्पताल परिसर में पानी जमा होने से विषैले जीव-जंतुओं के प्रवेश का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे लोग भयभीत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]