सुपौल में राजद ने PM और गृह मंत्री का पुतला जलाया

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल में राजद ने PM और गृह मंत्री के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेवाजी किया है। जिसके बाद PM और गृह मंत्री का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा सदन में बाबा साहेब अम्बेडकर पर ओछी टिप्पणी किया गया है। जिसके विरोध में सुपौल में राजद द्वारा प्रदर्शन किया गया है।

राजद जिला अनुसुचित जाति प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष मदन पासवान के अध्यक्षता में राजद कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार में प्रदर्शन और नारेवाजी की। जिसके बाद सदर बाजार के लोहिया चौक पर गृह मंत्री अमित साह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया है। वहीं राजद कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री के इस्तीफे की माँग करते हुए देश की जनता से माफी माँगने की बात कही।

इस दौरान पुतला दहन कार्यक्रम में विजय कुमार यादव, रामनाथ मंडल, विद्याभूषण कुमार, अनोज आर्य उर्फ लव यादव, दिनेश यादव, रामसागर पासवान, सोनी कुमारी, मो मुस्ताक, पंकज प्रियदर्शी, विद्या देवी, सुरेंद्र कुमार श्यामल, विनोद कुमार यादव, नीतीश मुखिया, इरफान बिहारी, अमित कुमार विकाश बिमल, रविशंकर पासवान, चंद्रमोहन कुमार, मदन पासवान, हृदय सादा, प्रवीण मंडल, प्रभाष कुमार, बाबुल कुमार, अजीत कुमार सहित कई राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *