सुपौल में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई मतगणना, पांचों विधानसभा सीटों पर NDA का दबदबा – JDU ने जीती चार, BJP को एक सीट

Report: A.K Choudhari

सुपौल में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का मतगणना शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुपौल स्थित BSS कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे–चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही, जबकि सुपौल DM और SP स्वयं पूरे दिन मतगणना प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करते रहे, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई और प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ती रही।

मतगणना स्थल

इस बार पुनः सुपौल जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर NDA ने कब्जा जमाते हुए शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें से चार सीटें JDU और एक सीट BJP के खाते में गई।

सुपौल विधानसभा: JDU के बिजेंद्र प्रसाद यादव की बड़ी जीत

सुपौल सीट पर JDU के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार मिनतुल्लाह रहमानी को 30,803 वोट से पराजित किया।

  • बिजेंद्र प्रसाद यादव – 1,09,085 वोट
  • मिनतुल्लाह रहमानी – 78,282 वोट

छातापुर विधानसभा: BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिंह विजयी

छातापुर सीट पर BJP के नीरज कुमार सिंह ने RJD प्रत्याशी डॉ विपिन सिंह को 16,178 वोट से हराकर सीट बरकरार रखी।

  • नीरज कुमार सिंह – 1,22,491 वोट
  • डॉ. विपिन सिंह – 1,06,313 वोट

निर्मली विधानसभा: JDU के अनिरुद्ध यादव की प्रचंड जीत

निर्मली विधानसभा सीट पर JDU प्रत्याशी अनिरुद्ध यादव ने RJD के बैद्यनाथ मेहता को 37,310 वोट से हराया।

  • अनिरुद्ध यादव – 1,18,904 वोट
  • बैद्यनाथ मेहता – 81,594 वोट

पिपरा विधानसभा: JDU के रामविलास कामत की बड़ी बढ़त

पिपरा सीट पर JDU के रामविलास कामत ने भाकपा–माले के अनिल कुमार को 37,776 वोट से पराजित किया।

  • रामविलास कामत – 1,07,041 वोट
  • अनिल कुमार – 69,265 वोट

त्रिवेणीगंज विधानसभा: JDU की सोनम रानी ने दर्ज की जीत

त्रिवेणीगंज सीट पर JDU की सोनम रानी ने RJD के संतोष कुमार को 5,683 वोट से मात दी।

  • सोनम रानी – 1,05,262 वोट
  • संतोष कुमार – 99,579 वोट

कड़ी सुरक्षा और सफल प्रबंधन

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा की कई परतें लगाई गई थीं। जिला प्रशासन ने स्ट्रॉन्ग रूम से लेकर मतगणना हॉल तक कैमरा निगरानी और बैरिकेडिंग की विस्तृत व्यवस्था की थी। DM और SP की मौजूदगी ने संपूर्ण प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *