सुपौल में शाम 6 बजे तक 72.26% मतदान, मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

News Desk Supaul:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मंगलवार को सुपौल जिले में मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शाम 6 बजे तक पूरे जिले में औसतन 72.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा—

  • छातापुर विधानसभा: 74.16%
  • निर्मली विधानसभा: 71.88%
  • पिपरा विधानसभा: 72.32%
  • सुपौल विधानसभा: 70.66%
  • त्रिवेणीगंज में 72.29%

सुबह 7 बजे मतदान की शुरुआत के साथ ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाओं, बुजुर्गों और पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

जिला प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान को लेकर कड़े प्रबंध किए गए थे। जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस दिनभर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।

अधिकारियों ने मतदान कर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मतदाताओं को बिना किसी भय के मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

दिनभर मतदान केंद्रों पर लोकतंत्र का उत्सव जैसा माहौल रहा। जिले में अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि सुपौल जिले के पांचों विधानसभाओं से जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]