सुपौल में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ के तहत कस्तूरबा विद्यालयों में बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

News Desk Supaul:

सुपौल जिले के सभी प्रखंडों में गुरुवार को “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के चलंत चिकित्सा दलों ने जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालयों की छात्राओं का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया।

शिविर में उपस्थित छात्राओं का संपूर्ण स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण, एनीमिया की जांच की गई, साथ ही उन्हें माहवारी स्वच्छता एवं पोषण को लेकर परामर्श दिया गया। उद्देश्य यह रहा कि छात्राओं को बचपन से ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाया जा सके, ताकि वे भविष्य में सशक्त परिवार, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें।

इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए डॉक्टर, फार्मासिस्ट, एएनएम, काउंसलर एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी सक्रिय रूप से मौजूद रहे और छात्राओं को जरूरी स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]