सुपौल: राघोपुर पुलिस को मिली सफलता, हथियार के बल पर हुई लूट मामले में एक गिरफ्तार, भेजा जेल

न्यूज डेस्क सुपौल: गत 24 मार्च 2022 को राघोपुर थाना क्षेत्र के धरहरा में पिता पुत्र के साथ हथियार के बल पर हुई लूट मामले में पुलिस ने कांड के एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जानकारी देते थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त मधेपुरा जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र के रुपौली निवासी संतोष कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध राघोपुर और सुपौल थाना में भी कांड दर्ज है। जिसे गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।

ज्ञातव्य हो कि गत 24 मार्च 2022 की रात्रि धरहरा गणपतगंज पथ पर गणपतगंज बाजार से करीब 400 मीटर की दूरी पर हथियार से लैश अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से 32 हजार नकद और मोबाइल लूट लिया। जिसके बाद पीड़ित सीएसपी संचालक धरहरा वार्ड नंबर 11 निवासी अनिल कुमार ने आवेदन देकर थाना में मामला दर्ज करवाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]