सुपौल: राघोपुर में आग लगने से 2 घर समेत लाखो की सम्पति जलकर खाक, ग्रामीणों के मदद से आग पर पाया काबू

न्यूज डेक्स सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुलास पंचायत के वार्ड नम्बर 9 में विश्वकर्मा चौक के समीप टेंट व्यवसायी के एक घर में शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे भीषण आग लग गई। आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया। आगलगी में लाखों की सम्पत्ति जलकर खाक हो गया। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दिया। हालांकि ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह घर के पीछे जल रहे कचड़े की चिंगारी से बताया जा रहा है।

जानकारी देते हुए गृह स्वामी अनमोल यादव ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उनके घर में आग लग गई। आग लगने से उनका 2 घर जलकर राख हो गया। बताया कि वो टेन्ट का काम करते है और घर में टेंट का सामान रखा हुआ था। आग लगने से सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया कि आग लगने से करीब 4 लाख रुपये की क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]