सुपौल: राघोपुर में भीषण चोरी, सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार हुए चोर, परिवार को कमरे में बंद कर दिया घटना को अंजाम

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल जिला अंतर्गत राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास पंचायत के वार्ड संख्या 8 में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने स्थानीय निवासी विभूतिनाथ झा के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के आभूषण एवं नगदी की चोरी कर ली। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन चोरों ने बड़ी चालाकी से उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर बाकी घर को खंगाल डाला।

पीड़ित विभूतिनाथ झा ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि रविवार की रात लगभग 12 बजे से ढाई बजे के बीच चोर उनके घर में घुसे। इस दौरान चोरों ने पूरे घर की तलाशी ली और लगभग 25 हजार रुपये नकद के साथ सोने-चांदी के कीमती जेवरात चुरा लिए। घटना के बाद दो बक्सों को घर से कुछ दूरी पर फेंक दिया गया, जो बाद में बरामद हुए।

घटना के संबंध में राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]