सुपौल: राघोपुर में मनाया गया विश्व स्तनपान सप्ताह, आयोजित हुए हेल्दी बेबी शो कार्यक्रम

न्यूज डेस्क सुपौल:

स्तनपान को बढ़ावा देने व इसके प्रति जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिले के राघोपुर रेफरल अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित किया गया। इस दौरान माताओं को स्तनपान के महत्व से अवगत कराने के उद्देश्य से रेफरल अस्पताल राघोपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीप नारायण राम के अध्यक्षता में हेल्दी बेबी शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हेल्दी बेबी शो प्रतियोगिता में 0 से 02 साल तक के बच्चे व उनकी माताओं ने अपनी भागीदारी निभाई। बेबी शो के लिये निर्धारित विभिन्न मानकों पर खरा उतरने वाले बच्चे की माताओं को कार्यक्रम में आकर्षक उपहार से सम्मानित किया गया।

मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक नोमान अहमद, बीसीएम मो शादाब, डॉ मीनू कुमारी, बीएमएनई राजेश पाण्डेय, सोनू सिंह, नरेश दास, एएनएम रानी कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]