सुपौल: राघोपुर में साइकिल दुकान में लगी भीषण आग, हजारों का सामान जलकर राख

न्यूज डेस्क सुपौल:

राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज बाजार में रविवार देर रात एक साइकिल की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग भयभीत हो गए और आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। देखते ही देखते आग ने दुकान के छत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

स्थानीय लोगों के प्रयास से बुझी आग

हालांकि, घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के सैकड़ो लोगो मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान का छप्पर गिर चुका था और साइकिल से संबंधित हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।

पटाखे बनी आग की वजह

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुकान स्थानीय व्यापारी सुधीर कुमार की थी, जहां साइकिल एवं उसके पार्ट्स बेचे जाते थे। बताया जा रहा है कि देर रात आग पटाखे के कारण दुकान में लगी, जो तेजी से फैल गई और कुछ ही समय में दुकान का छत पर रखा सामान जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगो द्वारा बिजली कटवाने हेतु बिजली विभाग के अधिकारियों एवं लाइनमेन को कई बार कॉल लगाया लेकिन किसी ने भी समय रहते कॉल नही उठाया जिस वजह से लोगो मे बिजली विभाग के प्रति आक्रोश दिखा। वहीं लोगों का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर पहुंचती, तो नुकसान को कम किया जा सकता था।

जानकारी देते हुए दुकानदार सुधीर कुमार ने बताया कि आग पटाखे के वजह से लगी जिसमे दुकान के छत पर रखा साइकिल का सभी सामान जलकर राख हो गया। कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के मैच जीतने के बाद कुछ लोगो ने आतिशबाजी किया जिसके बाद पटाखे का कुछ अंश दुकान के छत पर जा गिरा जीस वजह से आग लग गयी। बताया कि आगलगी में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *