सुपौल: रामजानकी मंदिर करजाईन से निकली शोभायात्रा

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। हर तरफ लोग खुशी से झूम रहे थे। हर किसी के मुख में सिर्फ सियाराम नाम था। हर तरफ जश्न का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह कार्यक्रमों का अयोजन गया। करजाईन, रतनपुर, बायसी, मोतीपुर, हरिराहा, भगवानपुर, गोसपुर सहित पूरा क्षेत्र राममय हो गया। करजाईन दुर्गा मंदिर, रतनपुर दुर्गा मंदिर, बायसी काली स्थान, डुमरी बजरंगबली मंदिर, भगवानपुर रामजजानकी मंदिर सहित अन्य जगहों से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। खास कर करजाईन बाजार  बाजार रामजानकी मंदिर से पूरे बाजार भर में हजारों की संख्या में राम भक्तों ने झांकी निकाल कर जय श्री राम के जयकारे लगा कर वातावरण भक्ति मय हो गया। क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कई जगहों पर अष्ट्याम तथा संकीर्तन का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]