सुपौल: राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिला स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ, वैश्य समाज के राजनीतिक भागीदारी को लेकर चर्चा

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

राष्ट्रीय वैश्य महासभा सुपौल जिला इकाई के द्वारा मंगलवार को सुपौल स्थित व्यापार संघ भवन में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य रूप से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय वैश्य महासभा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष समीर कुमार महासेठ एवं महासभा बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष पी के चौधरी शामिल हुए। इस दौरान समारोह में जिले भर से पहुंचे वैश्य महासभा के जनप्रतिनिधि, पत्रकारों एवं समाजसेवियों को महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मानित किया।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्ष को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय वैश्य महासभा सुपौल के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न चौधरी ने किया।

समारोह को संबोधित करते हुए समीर कुमार महासेठ ने कहा कि हमारा यह संगठन 40 से 50 साल पुराना है, हमने इतिहास देखकर संगठन को खड़ा किया। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर अभी से देखेंगे तो हमारा जो गणित दिखता है कि सुपौल में समाज काफी मजबूत होगा। कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज की भी भागीदारी मिले। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे वैश्य समाज कैसे मजबूत हो इसकी प्लानिंग सुपौल के साथी करेंगे।

वहीं पी के चौधरी ने कहा कि वर्षों से जो यह सामाजिक आंदोलन चल रहा है जब तक समाज के सभी उप जातियों को सम्मान नहीं मिल जाता, तब तक राष्ट्रीय वैश्य महासभा अनवरत संघर्ष करता रहेगा। कहा कि एक दूसरे को सुख-दुख में सहयोग करने से संगठन को बल मिलेगा।

मौके पर राष्ट्रीय वैश्य महासभा सुपौल के जिला संरक्षक मंडल के सदस्य सह व्यापार संघ सुपौल के जिलाध्यक्ष भगवान चौधरी, वैश्य महासभा के जिला उपाध्यक्ष सह व्यापार संघ सिमराही के अध्यक्ष ललित चौधरी, डॉ विश्वास सम्राट, जयप्रकाश चौधरी, महेंद्र साहू, सुशील कुमार मंडल, ललन कुमार गुप्ता, युगल किशोर अग्रवाल, अशोक कुमार भगत, ललिता जायसवाल, राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष विनय भगत, भपटियाही प्रखंड अध्यक्ष गोपाल कुमार, किशनपुर प्रखंड अध्यक्ष अरुण चौधरी, सुपौल प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार साह, महामाया चौधरी, दिलीप जायसवाल, अमर चौधरी सहित वैश्य समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]