सुपौल: रुपया नहीं देने पर सीने में ठोका गोली, हालत गंभीर रेफर, लोगों में दहशत का माहौल

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के देवीपट्टी में अपराधियों ने एक ई रिक्शा चालक को गोली मार दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का आलम है। गोली ई रिक्शा चालक के सीने में लगी है। गोली लगने के बाद घायल ई रिक्शा चालक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए CHC पीपरा लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया है।मौके पर पहुंच पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि किसनपुर थाना क्षेत्र के बहोरवा निवासी 25 वर्षीय संजीत कुमार अपने ई रिक्शा से पीपरा बाजार से पैसेंजर लेकर सखुआ जा रहा था। इसी बीच रास्ते के देवीपट्टी गाँव के समीप पीपल पेड़ के नजदीक पल्सर बाइक पर सवार बदमाश वहां आ पहुंचे और ई रिक्शा चालक से पैसे की मांग की। जब ई रिक्शा चालक ने उसे पैसे नहीं दिया तो आक्रोश में आकर बदमाश ने उसके सीने में गोली मार दी। जिसमे ई रिक्शा चालक संजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे CHC पीपरा पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सुपौल रेफर कर दिया है।

इस बाबत थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया घटना की जानकारी मिली घटना की जांच शुरू कर दी है जल्द ही अपराधी पकड़ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]