सुपौल: लगातार अपराधिक घटनाओं से दहशत में सिमराही के व्यापारी, बाजार बंद कर किया विरोध प्रदर्शन, थानाध्यक्ष के तबादले पर अड़े लोग

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र इलाके में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से सिमराही बाजार के आम लोग और व्यापारी दहशत में है। इसके विरोध में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने आज एक दिवसीय बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया है। आक्रोशित लोगों ने सिमराही बाजार को बंद कर पुलिस प्रशासन से अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का आरोप है कि दो दिन पहले अपराधियों द्वारा एक मोबाइल दुकानदार की हत्या कर दी गई। लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर किया है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कल रात कुछ बदमाशों ने दरवाजे पर सिगरेट पीने से मना करने पर एक महिला पर हथियार तान दिया। इस तरह लगातार अपराधिक घटनाओं से सिमराही बाजार के लोग और व्यापारी दहशत में है। अपराधिक घटनाओं के विरोध में आज तमाम व्यापारियों ने एक बैठक किया और एक दिवसीय बाजार बंद का निर्णय लेकर बाजार को बंद कर दिया। आलम यह है कि राघोपुर थाना क्षेत्र के  सिमराही बाजार की तमाम दुकान आज बंद है और व्यापारी प्रदर्शन कर रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग की है।

बाजार बंद करने के बाद प्रदर्शन करते व्यापारी

थानाध्यक्ष के तबादले की मांग पर अड़े लोग
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने राघोपुर थानाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि थानाध्यक्ष किसी भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचते है बल्कि थानाध्यक्ष व्यापारियों पर उल्टे केस करने का धमकी देते है। व्यापारियों ने एक साथ आवाज लगाते हुए राघोपुर थानाध्यक्ष के तबादले का मांग किया है।

बैठक करते व्यापारी

हालांकि सुबह से लगातार जारी शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन की सूचना के बावजूद समाचार प्रेषण तक कोई भी अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचे, जिसके कारण व्यापारियों में और अधिक आक्रोश देखा जा रहा है।

बंद दुकाने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]