सुपौल: लोकसभा चुनाव को लेकर जीविका दीदी द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप कोषांग जिला स्तरीय कार्यालय द्वारा मंगलवार को जिला अंतर्गत विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों में मतदाता जागरूकता शिविर लगाकर आमजनों को निर्वाचन में शामिल होने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान पिपरा प्रखंड के पिपरा के महेशपुर पंचायत में जीविका के द्वारा पूर्ण भागीदारी पूर्ण मतदान के तर्ज पर मतदाताओं को समझाया गया कि वोट जैसा कुछ भी नहीं वोट जरुर डालेंगे हम। इसके अतिरिक्त विभिन्न पिपरा प्रखंड के दुबियाही एवं तुलापट्टी में भी जीविका के सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्यों के द्वारा आमजनों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस कार्यक्रम में संबंधित क्षेत्र के जीविका के एरिया कोऑर्डिनेटर, सीसी एवं सभी दीदियां मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]