सुपौल: लोकसभा चुनाव को लेकर जीविका दीदी ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप कोषांग जिला स्तरीय कार्यालय द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों में मतदाता जागरूकता शिविर लगाकर आमजनों को निर्वाचन में शामिल होने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसी दौरान बुधवार को जिले छातापुर प्रखंड के जीबछपुर, भीमपुर पंचायत में जीविका के द्वारा पूर्ण भागीदारी पूर्ण मतदान के तर्ज पर मतदाताओं को समझाया गया कि वोट जैसा कुछ भी नहीं वोट जरुर डालेंगे हम।

इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रखंड पिपरा के तुलापट्टी एवं राघोपुर के करजाईन में भी जीविका के सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्यों के द्वारा आमजनों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में संबंधित क्षेत्र के जीविका के एरिया कोऑर्डिनेटर, सीसी एवं सभी दीदियां मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]