सुपौल लोकसभा से आज जदयू के उम्मीदवार दिलेश्वर कामत करेंगे नामांकन, जुटेंगे एनडीए के तमाम दिग्गज

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

आज सुपौल लोकसभा से जदयू के उम्मीदवार दिलेश्वर कामत नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे, नामांकन के बाद सदर बाजार के गांधी मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसमे एनडीए के कई दिग्गज पहुंच रहे हैं।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, राज्य सभा सांसद रामनाथ ठाकुर, संजय झा, मंत्री बिजेंद्र यादव, नीरज बबलू, शिला मंडल, नीतीश मिश्रा, हरी सहनी, मदन सहनी और रत्नेश सदा सहित अन्य नेता जनसभा में शामिल होंगे। जिसको लेकर तैयारी की गई है। हेलीपेड का निर्माण किया गया है और सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा तमाम तरह की तैयारी की गई है। जनसभा में काफी भीड़ जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]