सुपौल: विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा।

न्यूज डेस्क सुपौल:

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा त्रिवेणीगंज प्रखंड के कोरियापट्टी पहुंचे। जहां कोरियापट्टी स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। इस मौके पर बड़ी संख्यां में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लोगों को केंद्र सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर उज्जवला योजना के तहत घरेलू गैस कनेक्शन, स्मार्ट कार्ड सहित केंद्र सरकार के कई योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई, साथ ही कई लोगों को इसका लाभ ऑन स्पॉट स्टॉल लगाकर भी दी गई। इस अवसर पर जरूरत मंद लोगों के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया जहां जांच कर समुचित दवा वितरण किया गया।

कार्यक्रम में त्रिवेणीगंज प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित आसपास के पंचायत प्रतिनिधि व इलाके के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]