सुपौल: विद्यालय का ताला तोड़ कर कंप्यूटर और चावल की चोरी

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय करजाईन में बार-बार ताला तोड़ कर विद्यालय के चावल भंडार रुम से चावल चोरी हो रही है। साथ ही बच्चों के पढ़ने के लिए चार दिन पहले लगवाए गए 10 कंप्यूटर सेट में से चार मॉनिटर, 3 सीपीयू, दो यूपीएस, तीन कीबोर्ड, तीन माउस की चोरी भी चोरों द्वारा की गई है। करजाईन मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार यादव ने थाना में आवेदन देकर बताया कि सोमवार की सुबह में जब विद्यालय खोला तो विद्यालय के चावल भंडार कमरे के ताले को तोड़ कर चावल चोरी कर लिया गया है। फिर बगल के ही कंप्यूटर रूम का ताला टूटा था। सभी शिक्षक को बुलाकर रूम में घुसकर देखा तो कंप्यूटर सेट के कई सामानों की चोरी कर ली गई है। प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार यादव ने कहा कि बार-बार इस तरह की घटना स्कूल में घटती रहती है। रात को अंधेरे का फायदा उठाकर आसानी से चोर ताला तोड़कर चोरी कर लेता है। फिलहाल बच्चे को कंप्यूटर पढ़ने में काफी परेशानी हो रही है। प्रधानाध्यापक ने पुलिस प्रशासन से उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में करजाईन थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]