सुपौल: वीरपुर में चला वृहद स्वच्छता अभियान, लोगों को किया गया जागरूक

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के वीरपुर नगर पंचायत में बुधवार को “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” कार्यक्रम के तहत वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार, उपमुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद सहित कई स्थानीय लोग शामिल हुए।

यह अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और साफ-सफाई के महत्व को समझाना है। कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने आस-पास सफाई रखना और कचरे का उचित निपटान बेहद जरूरी है। शहर तभी स्वच्छ और बीमारियों से मुक्त रहेगा जब हम सभी मिलकर जिम्मेदारी निभाएं।

यह अभियान नगर पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर चलाया गया, जहां सफाई के साथ-साथ जागरूकता भी फैलाई गई। मौके पर सत्यनारायण चौधरी, भरत भिंदवार, अनिल सिंह, श्याम मिश्रा, कमल सिंह, जीतेंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]