सुपौल: वीरपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत क़े 6 मार्च को आगमन को लेकर चुस्त दुरुस्त हुई सुरक्षा व्यवस्था

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल जिले के वीरपुर में कल 6 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क़े प्रमुख मोहन भागवत जी का आगमन है। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में अवस्थित सुपौल जिले के वीरपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क़े प्रमुख मोहनराव मधुकर भागवत जी का 6 मार्च को आगमन है। जहाँ वे वीरपुर में अवस्थित सरस्वती विद्या मंदिर का लोकार्पण करेंगे। जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।

खासकर भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी हाई अलर्ट है। नेपाल से आने जाने वाले लोगों की बारीकी से तालाशी की जा रही है। मेटल डिडेक्टर और स्वान दस्ता से वाहनों की तालाशी ली जा रही है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत क़े आगमन को लेकर जहां मुख्यालय मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क़े कार्यकर्ताओं व सभी अनुसंगिक ईकाई की लगातार बैठके हो रही है। वही पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी भी लगातार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विद्या भारती क़े पदाधिकारी से बैठक कर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *