सुपौल: व्यवहार न्यायालय वीरपुर पहुंचकर मंत्री ने अधिवक्ताओं का जाना हाल

रिपोर्ट: नंदकिशोर प्रसाद|वीरपुर

बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री सह स्थानीय विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने शुक्रवार को विधिज्ञ संघ वीरपुर के अधिवक्ताओं का हाल जानने पहुंचे। उक्त मौके पर संघ के सचिव लक्ष्मी नारायण रान ने बुके देकर मंत्री का स्वागत किया। वही विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष श्यामानंद मिश्र, उपाध्यक्ष शिवनाथ साहू, कोषाध्यक्ष सुबोध शर्मा, एसपी मंडल आदि ने बुके, माला, के साथ पाग तथा शॉल प्रदान कर मंत्री श्री सिंह का स्वागत किया।

मौके पर अधिवक्ताओं की ओर से कुछ समस्याओं को लेकर मंत्री श्री सिंह को स्मार पत्र समर्पित किया गया। उक्त पत्र में न्यायालय परिसर के निकट वाहनों के लिए पार्किंग सेट, सुपौल के दूरी को देखते हुए भीमपुर तथा ललितग्राम थाना को व्यवहार न्यायालय वीरपुर के क्षेत्राधिकार में समाहित किया जाए। वही मंत्री श्री सिंह ने अधिवक्ताओं द्वारा सौपें गए पत्र पर अबिलम्भ कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिलाया।

मौके पर संघ के वरीय अधिवक्ता राज नारायण देव, राजेश कुमार सिंह विजय कुमार सिंह भोला प्रसाद जायसवाल, विनय कुमार भारती अशोक खेड़वार सहित सभी अधिवक्ता गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]