सुपौल: श्रावण की अंतिम सोमवारी और रक्षा बंधन को लेकर शहर में भारी भीड़, सिमराही और गणपतगंज में घंटो रही सड़क जाम

न्यूज डेस्क सुपौल:

सावन की अंतिम सोमवारी और रक्षा बंधन को लेकर आज शहर शहर भारी भीड़ देखने को मिला है। जिससे कई जगह सड़क जाम की स्थिति बनी रही। इसी कड़ी में आज राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार और गणपतगंज में घंटो सड़क जाम की स्थिति बनी रही। जिसके चलते राहगीर घंटों सड़क जाम में फंसे रहे।

यह तश्वीर सिमराही बाजार एवं गणपतगंज का है जहां बताया जा रहा है कि लोगों की भारी भीड़ और बड़े पैमाने में बाहनों की आवाजाही के कारण सिमराही बाजार में घंटो जाम की स्थिति रही। इस दौरान एम्बुलेंस भी सड़क जाम में फंसे रहे। हालांकि पुलिस बलों द्वारा जाम को हटाने के लिए लगातार कोशिश किया जाता रहा, लेकिन भीड़ के कारण सारी कोशिश बेकार साबित हुआ।

सड़क जाम का मुख्य वजह सिमराही बाजार से गुजरने वाली दो NH एनएच 27 और एनएच 106 का जंक्शन स्थल बताया गया है।

मालूम हो कि सिमराही बाजार में दो दिशाओं से दो अलग अलग NH एक दूसरे को क्रॉसिंग करता है। जिसके कारण क्रॉसिंग स्थल पर दिन भर जाम की स्थिति बनती रही। वही गणपतगंज में मुख्य बाजार में चारो तरफ से आवाजाही है जिस कारण NH 106 पर करीब 3 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

इस दौरान जाम में फसे लोगों ने बताया कि उसमें से कुछ लोग दो घंटे से तो कुछ लोग तीन घंटे से जाम में फंसा हुआ है। बावजूद इसके राघोपुर पुलिस एवं स्थानीय युवाओं द्वारा जाम हटाने के लिए लगातार प्रयास किया गया। जिसके बाद जाम से थोडी राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]