सुपौल: सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के लिटियाही गमहरिया पथ में बसहा कोल्ड स्टोर समीप शुक्रवार को अज्ञात बाइक की ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे इलाज के लिए सीएचसी पिपरा में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाहर रेफर कर दिया गया। बताया गया की पटना में घायल महिला का इलाज चल रहा था। इस बीच देर रात महिला की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद आज सुबह मृतका का शव लेकर उसके परिजन पिपरा थाना पहुंच गए। पिपरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुट गई है।

बताया गया कि मृत महिला 55 वर्षीय माया देवी मधेपुरा के घैलाढ का निवासी था। जो नैहर से अपने बेटे के साथ अपने ससुराल घैलाढ जा रही थी। जहां रास्ते में कोल्ड स्टोरेज के समीप दुर्घटना हुई। पिपरा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।और घटना की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *