सुपौल: सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, इलाके में आक्रोश, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में गढ़िया मोर के समीप देर शाम दर्दनाक घटना घटी है। जहां सड़क दुर्घटना में मां बेटे की दर्दनक मौत हो गयी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया गया है कि प्रतापगंज निवासी बाइक चालक अजित कुमार अपनी मामी व उनके तीन वर्षीय पुत्र के साथ बच्चे का उपचार कराने देर शाम फारबिसगंज जा रहे थे। जैसे ही बाइक गढ़िया मोर के समीप पहुंची वहां बाइक के अनियंत्रित हो जाने से बच्चा सहित महिला बाइक से सड़क पर गिर गए। जिन्हें विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया। आसापास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर जब तक ट्रक ड्राइवर ब्रेक लगाता तब तक  दोनों मां-बेटे ट्रक के नीचे आ चुके थे। लोगों ने ट्रक के नीचे देखा तो महिला और बच्चे की मौत हो चुकी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक और बाइक अपनी-अपनी साइड से जा रहे थे। अचानक बाइक का पहिया गोबर में चले जाने के कारण बाइक फिसल गई और बाइक पर बैठी महिला और बच्चा दोनों ट्रक के नीचे आ गए। जिस कारण दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान भवानीपुर दक्षिण निवासी दिलीप दास की 28 वर्षीया पत्नी रातरानी देवी और उसके तीन वर्षीय पुत्र प्रिंस उर्फ लड्डू के रूप में हुई है।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। जिसके बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा और सड़़क को लगभग एक घंटा जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]