सुपौल: समय पर पशु चिकित्सालय नहीं खुलने से पशुपालक परेशान, विभाग मौन

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

लगातार बढ़ती ठंड से आम जन जीवन अस्तव्यस्त है। इसका व्यापक असर जहाँ आम लोगो पर हो रहा है वहीं इससे जानवरों में भी परेशानी बढ़ गई है। जानवर बीमार होने लगे हैं। लिहाजा पशु चिकित्सालयों में बीमार पशु को लेकर इलाज कराने लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन पशु चिकित्सालय के समय पर नहीं खुलने के कारण पशु पालक परेशान हैं। यही कारण है कि लोग घण्टों डॉक्टर का इंतजार करने को मजबूर हैं।

यह तश्वीर जिले के पशु चिकित्सालय पिपरा का है जहां भीषण ठंड के बीच बकरी बीमार होने पर कुछ बकरी पालक किसान बकरी बीमार होने पर उसका इलाज कराने चिकित्सालय पहुंचे हैं। लेकिन पशु चिकित्सालय में डॉक्टर नहीं रहने के कारण लोग घंटो इंतजार करने को मजबूर हैं। ऐसे में लोगों को यह आशंका हो रही है कि समय से बकरी का इलाज नहीं हुआ तो बकरी की जान पर भी खतरा भी हो सकता है। हालांकि करीब साढ़े ग्यारह बजे डॉक्टर साहब अस्पताल पहुंचे और आनन फानन में अस्पताल का ताला खोला गया। जिसके बाद बकरी का इलाज किया गया। बिलंब से आने की बाबत मौजूद भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार बिभु ने कहा कि अभी क्षेत्र में पशु गणना का कार्य चल रहा है लिहाजा उन्हें आने में बिलंब हुआ। वहीं अन्य स्टाफ को लेकर उन्होंने कहा कि एक स्टाफ छुट्टी पर है।

अब सवाल उठता है कि जब पशु चिकित्सालय समय से खुलेगी ही नहीं तो फिर अस्पताल में पशुओं का इलाज समय पर कैसे हो पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]