सुपौल: सांसदों के निलंबन पर इंडिया गठबंधन का रोशपूर्ण प्रदर्शन।

न्यूज डेस्क सुपौल: इंडिया गठबंधन के सांसदों के निलंबन पर सुपौल में इंडिया गठबंधन के द्वारा रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो विमल यादव, जद(यू) जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, राजद के प्रधान महासचिव भूपनरायण यादव, कम्युनिस्ट से सुरेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस कार्यालय से निकलकर सदर बाजार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए लोहिया नगर चौक पर सभा में तब्दील हो गया। इस मौके पर इंडिया गठबंधन के तमाम कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए आक्रोशपूर्ण मार्च किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संसद में भाजपा सरकार के द्वारा लोकतंत्र की हत्या किया जा रहा है। संसद के इतिहास में आज तक इस तरह का दुर्व्यवहार विरोधियों के साथ कभी नहीं हुआ। यह भाजपा का अघोषित आपातकाल है। संविधान की रक्षा के लिए आम जनता को सड़क पर आना होगा। कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार होगी और देश भाजपा से मुक्त होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]