सुपौल:  सावन के अंतिम सोमवारी पर बाबा भीमशंकर मंदिर में 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, प्रशासन दिखे मुस्तैद

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज धरहरा स्थित प्रसिद्ध बाबा भीमशंकर मंदिर महादेव स्थान में सावन माह के अंतिम सोमवारी को लेकर 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। बोल बम एवं हर हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुबह 2 बजे ही मंदिर का पट खोल दिया गया, जिसके बाद जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ा। हालांकि रक्षाबंधन एवं सावन के अंतिम सोमवार एक दिन रहने के कारण पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ में कमी देखी गई।

बता दें कि अंतिम सोमवारी को लेकर सुपौल जिला समेत पड़ोसी देश नेपाल से भी भक्त भोले बाबा पर जलाभिषेक करने पहुंचे। इस दौरान भागलपुर स्थित महादेवपुर घाट, मुंगेर घाट कोसी महासेतु एवं कोसी बैराज से हजारों कावंड़िया जल भरकर बाबा का जिलाभिषेक किया। डीजे की धुन पर कांवरिया नाचते-झूमते बाबा दरबार पहुंचे, जहां बाबा का जलाभिषेक किया गया। 

वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर मंदिर परिसर में सुरक्षा का चाक चौकस व्यवस्था देखा गया। मंदिर प्रशासन के द्वारा जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाकर निगरानी किया जा रहा है।

इधर, श्रद्धालुओं की भीड़ व सड़क पर लगने वाले जाम को लेकर राघोपुर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखे। इस दौरान गणपतगंज बाजार से लेकर मंदिर परिसर तक जगह-जगह पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]