सुपौल: सावन के दूसरे सोमवार पर विश्वनाथ धाम डुमरी से निकली भव्य जलाभिषेक यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

न्यूज डेस्क सुपौल:

सावन माह के दूसरे सोमवार को डुमरी स्थित विश्वनाथ धाम मंदिर प्रांगण से भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। यह धार्मिक यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर अचलपुर स्थित दहला घाट तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र नदी से जल भरकर वापस मंदिर परिसर लौटकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

इस दौरान पूरे मार्ग में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया। भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। सभी ने कतारबद्ध होकर पूजा-अर्चना की और भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों और मंदिर समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]