सुपौल: सिटी रिक्शा की बैट्री और दो मंदिरों में चोरी से ग्रामीणों में दहशत

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बसहा पंचायत स्थित रजहन टोला वार्ड नंबर 3 में देर रात अज्ञात चोरों ने दरवाज़े पर खड़ी सिटी रिक्शा में लगे चार बैटरी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी देते हुए पीड़ित रिक्शा मालिक कैलु शर्मा ने बताया कि अन्य दिनों की भांति दिन भर रिक्शा चलाकर रात में अपने घर पर गाड़ी लगा दिए और हम सभी परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गए कि अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे पर रखें सिटी रिक्शा को दरवाजे से लगभग पांच सौ मीटर सुनसान जगह पर ले जाकर रिक्शा में लगे लगभग पचास हजार रुपए किस्मत के चारों बैटरी चोरों ने खोल लिया और गाड़ी को भी ले जाने के फिराक में थे तब तक में सिटी रिक्शा मालिक का नींद खुला तो देखा कि दरवाजे पर रखें सिटी रिक्शा गायब है उन्होंने घर के सभी सदस्यों को जगाया और सिटी रिक्शा का खोज बीन करने लगे कि रजहन टोला होते हुए बसहा रामा चौक पर जाने वाली सड़क में घर से कुछ दूर सुनसान जगह पर सिटी रिक्शा लगा हुआ था और तीन मोटरसाइकिल पर सवार चार पांच की संख्या में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे कि चोरों का नजर हमलोगों के ऊपर पड़ गई और सभी अज्ञात चोर सिटी रिक्शा से खोले गए बैटरी मोटरसाइकिल पर लेकर बसहा चौक की ओर भाग निकले। वहां पहुंचे तो देखा कि सिटी रिक्शा लगा हुआ है जिसमें एक भी बैटरी नहीं था और गाड़ी को भी छतिग्रस्त कर दिया गया है।

वहीं दूसरी घटना बसहा रामा चौक पर स्थित हनुमान मंदिर व विश्वकर्मा मंदिर की है जहां दोनों मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में लगे घंटी और दान पैंटी चोरी कर फरार हो गए। घटना को लेकर मंदिर के देखरेख कर रहे भुटो मंडल ने बताया कि इस क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं होती रहती है जिससे हम लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। घटना को लेकर पीड़ित ने बताया कि पिपरा पुलिस को सूचना दे दी गई है।। घटना की बाबत थानाध्यक्ष अमीत कुमार ने कहा चोरी की घटना को लेकर सूचना नहीं है आवेदन मिलने पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]