सुपौल: सिमराही पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, कहा 2025 में एनडीए की पुनः बनेगी सरकार

न्यूज डेस्क सुपौल:

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे मंगलवार को सिमराही में भ्रमण कार्यक्रम के तहत भाजपा के पूर्व पदाधिकारी रहे डॉक्टर गोपाल लाल दास के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत माला और अंगवस्त्र से किया गया। स्वागत के दौरान कार्यक्रम स्थल अश्विनी चौबे जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय एवं जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। अश्विनी चौबे ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि यह मेरा सरप्राइज कार्यक्रम है, जिसमें पुराने कार्यकर्ताओं से वे मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे अभी जानकारी मिली है कि लगभग 10 वर्ष पहले जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा जो सिमराही के जेपी चौक पर थी, उसे रातों रात तोड़ दिया गया था, यह बहुत ही दुखद बात है। लेकिन अब इसके लिए जल्द से जल्द आगे की कार्यवाही कर जेपी के प्रतिमा का पुनर्स्थापना एक जगह चयनित कर किया जाएगा।

इसके अलावा, उन्होंने बताया कि आगामी 25 दिसंबर को पटना के बापू सभागार में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मजयंती पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरे बिहार से लोग जुटेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया।

साथ ही मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए श्री चौबे ने बिहार की राजनीति के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि अभी डबल इंजन के सरकार में बिहार में बेहतरीन काम हो रहा है और आने वाले बिहार विधानसभा 2025 चुनाव में भी एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
कार्यक्रम में छातापुर विधानसभा प्रभारी प्रो बैद्यनाथ भगत, नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, महामंत्री प्रशांत वर्मा एवं राजकुमार पौद्दार, गुड्डू दास, प्रणव दास, प्रसून दास, सियाराम भगत, मोहम्मद सलाउद्दीन, राहुल पासवान, मयंक गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]