सुपौल: सिमराही में ढोल बजाकर बैंक कर्मियों ने नोटिस चस्पा,

न्यूज डेस्क सुपौल:

उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मियों ने सोमवार को सिमराही बाजार के एफसीआई रोड स्थित राजकुमार चांद के भवन के बाहर ढोल बजाकर नोटिस चस्पा किया गया। इस दौरान बैंक की ओर से शाखा प्रबंधक निरंजन कुमार, मुख्य प्रबंधक श्याम बहादुर मांझी, प्रबंधक चंद्रकांत पंडित, असिस्टेंट मैनेजर सुमित कुमार झा सहित पुलिसकर्मी व अन्य मौजूद रहे। इस दौरान ढोल बजाकर उनके भवन के गेट पर नोटिस चस्पा किया गया।

जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि पूर्व का उनके उपर 15 लाख का ऋण था, जिसे लेकर दोनों पक्षों द्वारा दायर परिवाद के आलोक में न्यायालय में मामला लंबित था। लेकिन न्यायालय द्वारा बैंक के पक्ष में फैसला दिया गया। जिसके बाद यह कार्यवाही की जा रही है। बताया कि तय समय सीमा के अंदर उनके द्वारा ऋण की राशि जमा नहीं की जाती है तो बैंक द्वारा आगे की कार्यवाही करते हुए संपत्ति को बेचकर ऋण वसूली की प्रक्रिया की जाएगी।

वहीं मामले को लेकर दुसरे पक्ष राजकुमार चांद ने बताया कि हम लोग को कोई जानकारी नहीं है। ये मामला न्यायालय में लंबित चल रहा है। न्यायालय का फैसला जो भी होगा मंज़ूर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]