सुपौल: सैकड़ों महिलाओं से लाखों की ठगी के बाद दफ्तर बंद कर फरार हुए फाइनेंस कंपनी के कर्मी

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मियों द्वारा सैकड़ों महिलाओं से लाखों की ठगी कर कार्यालय बंद कर फरार हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मामला पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार की है। जहां आज पिपरा बाजार के सुपौल रोड स्थित फाइनेंस कंपनी के बंद पड़े कार्यलय के सामने दर्जनों की संख्या में पीड़ित महिलाओं ने पहुंचकर हंगामा किया है।

बताया जा रहा है कि संगम रूरल माइक्रो बेनिफिट फाउंडेशन के नाम से संचालित फाइनेंस कंपनी ने जिले के विभिन्न इलाके के सैकड़ो महिलाओं से 2 से 3 हजार प्रति महिलाएं जमा करवाया और कहा कि उन्हें 45 हजार रुपये का लोन अगले दिन दिया जाएगा। जो राशि उसके एकाउंट पर जाएगी। लेकिन इससे पहले ही देर रात कंपनी के लोग कार्यालय को बंद कर फरार हो गए। महिलाओं के एकाउंट पर लोन की राशि नहीं आने पर महिलाएं जब कंपनी के कार्यालय पहुंची तो देखा कि कार्यलय बंद है और कर्मियों का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। जिसके बाद महिलाओं ने खूब हंगामा किया। महिलाओं ने इसकी शिकायत प्रशासन से करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]