सुपौल: स्कूल में घुसकर 12 वीं के छात्र की बदमाशों ने की पिटाई, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज  सामने आया है। जहां बुधवार को विद्यालय में घुसकर बदमाशो ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी है। गंभीर रूप से घायल छात्र अस्पताल में भर्ती है।

यह मामला पिपरा थाना क्षेत्र के बसहा स्थित जवाहर प्रेमलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। जहां 12 वी के छात्र की पिटाई हुई है। घायल छात्र को गंभीर चोट लगा है। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल छात्र दीपक कुमार को सीएचसी पिपरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनापट्टी पंचायत के सखुआ वार्ड 7 निवासी घायल छात्र 12 वी के दीपक कुमार ने आरोप लगाया है कि किसी बात को लेकर स्कूल के एचएम के सह पर बाहरी लोगों को बुलाकर उनकी बेरहमी से पिटाई की गई है। आरोप यह भी है इस मौके पर विद्यालय के हेडमास्टर भी वहां मौजूद थे। लेकिन उन्होंने मारपीट करने वालों को नहीं रोका ना ही उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गया। घायल छात्र ने स्कूल के एचएम पर मारपीट करवाने का आरोप लगाया है।

बताया कि घटना के बाद तमाम बदमाश वहां से भाग निकले।हालांकि इस बाबत स्कूल एचएम गिरधर प्रसाद यादव अपने आरोपों को खारिज कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आरोप बिलकुल बेबुनियाद है। कहा की बाहरी लोग स्कूल में घुसकर उस लड़के से मारपीट किया है। जिसकी जानकारी डायल 112 पुलिस को भी दी गई है। जब तक पुलिस वहां पहुंचे सभी बदमाश भाग निकले। अब सवाल उठता है कि स्कूल में घुसकर बाहरी लोगों द्वारा एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी जाती है तो फिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है। इसकी समुचित जांच होनी चाहिए। तभी निर्भीक होकर कोई भी छात्र छात्रा स्कूल में पढ़ सकता है। जब तक स्कूल में छात्रों की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं की जाती ऐसी घटनाएं घटती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]