सुपौल: हंसवाहिनी विद्यासागर विद्यालय में बाल दिवस पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के निर्मली स्थित हंसवाहिनी विद्यासागर विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर ओरल क्विज कॉन्टेस्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो बच्चों और अभिभावकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक गौतम कुमार नागमणि के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग के छात्रों ने समूह नृत्य और रंगीन परिधानों में एकल प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। सीनियर वर्ग के छात्रों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को उजागर किया, जिसने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

इसके अलावा, खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलकूद में विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कला प्रदर्शनी में बच्चों ने पेंटिंग और हस्तकला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

निदेशक ने अपने संबोधन में बाल दिवस का महत्त्व बताते हुए कहा कि यह दिन बच्चों की मासूमियत और उनके उज्जवल भविष्य की संभावनाओं को समर्पित है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रोत्साहित किया।

अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई। इस कार्यक्रम ने न केवल बच्चों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर भी दिया। मौके पे विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]