सुपौल: हंसवाहिनी विद्यासागर स्कूल निर्मली में एक पौधा अपने नाम कार्यक्रम का किया गया आयोजन

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के निर्मली स्थित हंसवाहिनी विद्यासागर स्कूल में नवोदय फ्रेंड्स ऑफ़ एनवायरनमेंट एवं वन विभाग सुपौल के द्वारा “एक पौधा अपने नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम का उद्घाटन हंसवाहिनी विद्यासागर स्कूल के निदेशक गौतम कुमार नागमणि, नवोदय फ्रेंड्स ऑफ एनवायरनमेंट के संस्थापक गुणसागर साहू, वनपाल अर्चना कुमारी ने पौधारोपण कर किया। इस कार्यक्रम में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण एवं सामूहिक प्रतिज्ञा सभा का आयोजन किया गया, साथ ही अधिक से अधिक पौधारोपण हेतु “एक पौधा अपने नाम” कार्यक्रम के तहत सभी बच्चों में पौधा का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवोदय फ्रेंड्स ऑफ एनवायरनमेंट के संस्थापक गुणसागर साहू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सब की जिम्मेवारी है विशेष कर इस तरह के कार्य में बच्चे और युवाओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। पृथ्वी पर जल, जीवन हरियाली होगी तभी हमारे जीवन में खुशियली होगी। हमारे आने वाले पीढियों के लिए भी यह प्रकृति जीवन के अनुकूल बनें रहें, इसलिए हम सभी को “एक पौधा अपने नाम” अवश्य ही लगाना चाहिए तथा प्रत्येक विशेष अवसर पर एक दूसरे को पौधा भी भेंट देना चाहिए। ताकि हमारी पृथ्वी जीवन के अनुकूल संसाधन से परिपूर्ण और हरी-भरी बनी रहे।

वही, वनपाल अर्चना कुमारी ने कहा कि हम सभी को अपने पर्यावरण के संरक्षण में आगे आना चाहिए। उनके द्वारा पर्यावरण के संरक्षण हेतु ग्यारह सूत्री प्रतिज्ञा की सामूहिक प्रतिज्ञा भी दिलाई साथ ही प्रत्येक को कम से कम एक पौधा अपने नाम से लगाने का संदेश दिया।

वही हंसवाहिनी विद्यासागर स्कूल के निदेशक गौतम कुमार नागमणि के द्वारा नवोदय फ्रेंड्स ऑफ इन्वायरमेंट एवं वन विभाग को इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय में करने हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया तथा प्रत्येक बच्चे को एक पौधा अपने घर ले जाकर अपने नाम से प्रतिवर्ष लगाने तथा उसकी देखभाल करने का संदेश दिया ताकि ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को रोका जा सके और वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सके जिससे हम सभी को जीवन उपयोगी शुद्ध जल, शुद्ध वायु जीवन प्रयत्न मिलता रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हंस वाहिनी विद्यासागर स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

मौके पर शिक्षक दीपकमल झा, शरवन झा, मनीष यादव, अजय, जुली, मीनू, आरजू, अनु, विमलेंदु कुमार, वनरक्षी मनोज कुमार, वनकर्मी सुरेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]