सुपौल: हथियार के बल पर शिक्षक से बाइक और नकदी की लूट, जांच के जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बंदूक के नोक पर बाइक और पैसे की लूट का मामला सामने आया है। जिसके बाद इलाके में दहशत का आलम है। यह घटना पिपरा थाना क्षेत्र के दिनापट्टी पुल के समीप NH 327 ई पर घटी है। जहां बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार चार 4 अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। बताया गया कि अपराधियों ने एक शिक्षक से बाइक और नकद पैसे की लूट की है।

घटना के बाद पीड़ित शिक्षक जादिया थाना क्षेत्र के परसागढ़ी निवासी नीतीश कुमार ने पिपरा थाना पहुंच घटना की लिखित शिकायत की है। पीड़ित शिक्षक ने कहा कि सुबह 8 बजे स्कूल के लिए वे अपने घर परसागढ़ी से सुपौल जा रहा थे इसी दरमियान दीनापट्टी पुल समीप 2 बाइक पर सवार 4 अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उसका अपाचे बाइक और उसके पॉकेट में रखे एक हजार रुपये छिन कर भाग गया। घटना के बाद पीड़ित शिक्षक डरे और सहमे हुए हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया आवेदन मिला है जिसकी छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]