सुपौल: हरिराहा बाजार में बजरंगबली की हुई प्राण प्रतिष्ठा

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

राघोपुर प्रखंड के करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत हारिराहा पंचायत के वार्ड 12 में सोमवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर विद्वत जनों द्वारा बजरंगबली की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया । पिछले एक सप्ताह से बजरंगवली स्थापना को लेकर कार्यक्रम चल रहा था जिसमें प्रतिमा का जलवास, अन्न वास, वस्त्र वास, फलवास आदि के साथ अंतिम रूप से सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा कियावगया। इस कार्यक्रम में पंचायत के 111 कन्याओं द्वारा कलश भर कलश के साथ सनातनी परंपराओं द्वारा ढोल- नगाड़ों के साथ प्रतिमा का क्षेत्र भ्रमण कराया गया। इसके बाद मंदिर में स्थापित किया गया। इस दौरान पंडित अमरनाथ झा, ललित झा, तृप्ती नारायण झा आदि के वैदिक मंत्रों के उच्चारण से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]