सुपौल: हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से दो मजदूर की मौत, तीन गंभीर

रिपोट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के जरौली गांव में देर शाम हाई वोल्टेज करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि इस घटना में तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पिपरा पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुट गई है।

घटना की बाबत जानकारी मिली है कि पिपरा थाना क्षेत्र के जरौली में देर शाम एग्रीकल्चर फीडर में 11 हजार वोल्टेज तार के रीकंडक्टिंग का काम चल रहा था। इसको लेकर शट डाउन लिया गया था। मजदूर काम कर ही रहे थे कि अचानक तार में हाई वोल्टेज करेंट प्रवाहित हो गया। जिसकी चपेट में पांच मजदूर आ गए। जिसमे दो मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक दोनो मजदूर रतौली पंचायत के जरौली निवासी 25 वर्षीय सुशील कुमार और 26 वर्षीय श्रीलाल कुमार बताया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

इधर जानकारी मिलते ही रात को पिपरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]