सुपौल: 18 घंटे बाद कोसी नदी में डूबे किशोर का शव हुआ बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

करीब 18 घंटे बाद कोसी नदी में डूबे किशोर का शव बरामद हो गया है, स्थानीय गोताखोरों ने नदी में तैरते मो मुजाहिद के शव को बरामद किया है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मालूम हो कि जिले के नदी थाना क्षेत्र के सिसौनी के समीप कोसी नदी में नहाने के दौरान कल दोपहर सिसौनी निवासी 15 वर्षीय मो मुजाहिद नदी में डूब गया था। जिसके बाद कोसी नदी में डूबने से लापता सिसौनी वार्ड न 3 निवासी 15 वर्षीय मो मुजाहिद की गोताखोरों द्वारा तलासी की जा रही थी। देर शाम तक एनडीआरएफ की टीम के नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश था।

हालांकि बताया गया कि देर शाम एनडीआरएफ की टीम पहुंची लेकिन अंधेरा हो जाने की वजह से खोजबीन शुरू नहीं की गई। जानकारी दी गई की आज जैसे ही एनडीआरएफ की टीम नदी किनारे पहुंची और खोजबीन शुरू की जाती। इसी बीच स्थानीय लोगों को घटना स्थल से कुछ दूरी पर नदी में एक शव तैरता हुआ नजर आया। जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को नदी से निकाला। तो देखा की वो शव मो मुजाहिद का था। शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *