सुपौल: 2 मई को सिमराही में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

न्यूज डेस्क सुपौल:

बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2 मई को सुपौल का दौरा करेंगे। जिले के सिमराही स्थित लखीचंद साहू उच्च विद्यालय के प्रांगण में मुख्‍यमंत्री की जनसभा प्रस्‍तावित है, जहां मुख्यमंत्री चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। तैयारियों को लेकर सोमवार को एसपी शैशव यादव कार्यक्रम स्थल लखीचंद साहू उच्च विद्यालय सिमराही पहुंचे। एसपी श्री यादव ने मंच व्यवस्था, हेलीपैड व्यवस्था, बैरिकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया और स्थानीय प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।

दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2 मई को दोपहर 2 बजे सिमराही के लखीचंद साहू उच्च विद्यालय के मैदान में एनडीए समर्थित जेडीयू उम्मीदवार दिलेश्वर कामैत के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जनसभा में और कौन-कौन नेता आ रहे हैं, इसको लेकर अभी स्पष्ट नही किया गया है।

इस दौरान डीएसपी सुरेंद्र मंडल, थानाध्यक्ष नवीन कुमार, एनडीए प्रखंड संयोजक कमल यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]