सुपौल : 5 दिन पहले हुए सड़क हादसे में जख्मी युवक की हुई मौत: कार की टक्कर से हुआ था हादसा, भांजे के लिए चॉकलेट लेकर आता हूँ यह कहकर निकला था संजीव

न्यूज़ डेस्क सुपौल: सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरहोचिया में NH-106 सहरसा वीरपुर मुख्य मार्ग पर रविवार को एक कार और बाइक की आमने-सामने जोड़दार टक्कर हो गई थी। इसमें बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान गुरुवार को नेपाल में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी।

बता दें कि मृतक की पहचान संजीव कुमार पिता भरत यादव उम्र करीब 20 वर्ष राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी पंचायत के सरहोचिया वार्ड नंबर दो निवासी के रूप में हुई।

जानकरी देते हुए मृतक के मामा शिवजी यादव ने बताया कि संजीव एक बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था। रविवार की रात करीब 10 बजे संजीव का 2 साल का भांजा आदित्य अचानक चॉकलेट की जिद करने लगा। इसके बाद युवक ने भांजा को रोते हुए देखकर खुद बाइक लेकर यह कहकर निकल पड़ा कि बस बाजार से लेकर आता हूं चुप हो जाओ। वह किसान चौक से चॉकलेट खरीद कर आ ही रहा था कि महेशपुर की तरफ से आ रहे एक कार चालक ने बाइक सवार युवक संजीव को जबरदस्त टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

इधर, जख्मी युवक सड़क पर खून से लथपथ देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने उसे राघोपुर रेफरल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। जहां राघोपुर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

वहीं, परिजनों ने उसे दरभंगा डीएमसीएच इलाज के लिए लेकर पहुंचे। लेकिन जख्मी युवक के सिर में गंभीर चोट होने की वजह से चिकित्सक ने वहां से भी हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन फिर उसे नेपाल के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए एडमिट करवाएं। लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। इलाज के 5 दिन के बाद गुरुवार को संजीव की मृत्यु हो गयी। उनके मृत्यु की खबर सुनकर परिवार वालों में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]