सुपौल: BPSC पास शिक्षिका योगदान के लिए सात दिनों से काट रही स्कूल का चक्कर, एचएम नही ले रहे योगदान, धरना पर बैठी शिक्षिका

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

शिक्षक बनने के बाद शिक्षिका का योगदान स्कूल में एचएम द्वारा नहीं लिए जाने का मामला सामने आया है। सात दिन से बीपीएससी पास शिक्षिका स्कूल का चक्कर लगा रही है बाबजूद एचएम द्वारा शिक्षिका का स्कूल में योगदान नहीं लिया जा रहा है। जिसके बाद गुरुवार को शिक्षिका रूबी कुमारी स्कूल में ही धरना पर बैठ गई है।

धरने पर बैठी शिक्षिका

दरअसल यह मामला जिले कस पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ठाढी भवानीपुर पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय विशनपुर का है। जहां धरना पर बैठी नव नियुक्त शिक्षिका रूबी कुमार का आरोप है की वो सरकार द्वारा शिक्षक के लिए जारी सारी अहर्ता पूरी की है उसे उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय विशनपुर में योगदान के लिए भेजा गया है। लेकिन सात दिनों से विद्यालय के हेडमास्टर द्वारा उसका योगदान नहीं लिया जा रहा है। जिससे वो परेशान हो गई है। कहा की उनका योगदान नहीं लिया गया तो वो केके पाठक सर से मिलकर इस बात की शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा की इस बीच उन्होंने जिला शिक्षा कार्यालय का भी कई दिन चक्कर लगाया है लेकिन जिला स्तर से भी समुचित पहल इस दिशा में नहीं हुई। जिसके बाद शिक्षिका स्कूल कैंपस में धरना पर बैठ गई।

इधर स्कूल के एचएम निर्मल कुमार ने कहा की बीपीएससी के विज्ञप्ति संख्यां 27 के अनुसार उक्त शिक्षिका का बीएड योग्यता नहीं है। जिसके चलते इसका योगदान नहीं लिया गया। कहा की इसको लेकर विभाग से मार्गदर्शन मांगी गई है। जिसके बाद विभाग का जो निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा।

अब सवाल यह उठता है की जब शिक्षक बनने की सारी अहर्ता पूरी पर एक शिक्षिका स्कूल में योगदान के लिए पहुंचती है तब उसका योगदान नहीं लिया जाना कहीं न कहीं विभागीय उदासीनता की ओर इशारा कर रही है। खैर अब देखना दिलचस्प होगा की विभाग इस दिशा में क्या पहल करती है। जानकारी मिली है की धरना पर बैठी शिक्षिका को समझा बुझा कर तत्काल हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]